सावधानः नए साल के जश्न पर पुलिस की नज़र….कप्तान ने बताया…चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान..गलती पड़ सकती है भारी

आवारा तत्वों को चेतावनी..धार्मिक स्थलों में सिविल ड्रेस में रहेंगे जवान

बिलासपुर—24 घंटे बाद देश दुनिया और प्रदेश के साथ बिलासपुर भी नए साल के स्वागत में जश्न  में डूब जाएगा। लेकिन पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने शहर वासियों को जश्न के दौरान सावधान रहने को कहा है। बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों और संगठनों समेत व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को चेतावनी भी दिया है। बैठक में कहा है कि नया साल उत्साह और उमंग से मनाये। लेकिन किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहे। यदि कोई गलत करते पाया गया या गलत स्थान पर नजर आया..सख्त कार्रवाई होगी। आमजनों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करते पाया गया तो कठोर कानून के तहत सख्त कार्रवआई होगी।
         पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आम जनता को नये साल की बधाई दी है। साथ ही नव वर्ष के दौरान बिलासपुर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भी संकेत दिया है। विभागीय बैठक लेकर उन्होने आम जनता समेत सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों को निर्देश दिया है कि शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। यदि शांति व्यवस्था में  कोई बाधा बना तो कठोर एक्शन लिया जाएगा।
हॉटल रिसार्ट मालिकों को चेतावनी
पुलिस कप्ता ने बताया कि बताया कि नये साल के स्वागत को लेकर लोगों की निश्चित रूप से प्लानिंग होगी। सभी लोग अपने स्तर पर नये साल का जोशिला स्वागत भी करेंगे। लेकिन इसका असर शांति व्यवस्था पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होने कहा कि बिलासपुर की जनता से पूरी उम्मीद है कि शांति एवं सुरक्षा प्रबंध में पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगे। यद्यपि नव वर्ष पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर के सभी होटल और डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई है। उपस्थित डीजे संचालक, होटल, लॉज, मालिक, रिसार्ट मालिक और  प्रबंधकों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में नव वर्ष के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध को लेकर बिंदुवार कार्रवाई की बात कही गयी है।
सीधे न्यायालय के हवाले
                 पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। हर इलाके में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। शराब और नशा कर वाहन चलाने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी पाये जाने पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को वाहन के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
   व्यवस्था मे सहयोग की उम्मीद के साथ पुलिस कप्तान ने बताया कि बेहतर होगा कि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए सड़क पर वाहन न खड़ा किया जाए। वाहन खड़ा करना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। मोटरसायकल सवार अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। खासकर नाबालिग बच्चों के माता पिता से निवेदन है कि गाड़ी देकर जान जोखिम में ना डालें।
केक काटने और तेज आवाज पर कार्रवाई
     उन्होने कहा कि तेज आवाज में डेक या ऑडियो सिस्टम बजाना कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन है। नौजवानों को निर्देश है कि अति उत्साह में आकर सड़क पर केक काटने की भूल नही करेंगे। ऐसा किया जाना दण्डनीय अपराध है। यदि कोई ऊंची आवाज में लाउस्पीकर बचाते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।  रात्रि 10 बजे तक, सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ही सीमा में रहकर लाउडस्पीकर का उपयोग करें।
अश्लील हरकतों पर नजर
सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील नारे लिखते पाये जाने या प्रदर्शन करने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई होगी। एक जनवरी को धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तिरछी नजर रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी धार्मिक स्थानों पर सिविल ड्रेस में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। शहरी और बाहरी इलाकों में पुलिस पार्टी को रात्रि गश्त तेज करने का आदेश दिया गया है।आपात स्थिति में आम जनता से निवेदन है कि निकटतम थाने, कंट्रोल रूम या डायल 112 के संपर्क में रहेंगे।
यातायात व्यवस्था चुस्त
 रजनेश सिंह ने दो टूक कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। सार्वजनिक स्थानों, होटलों और ढाबों पर शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन और परोसने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि कानन पिंडारी देखने जिले और बाहर से सैलानी आते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर सुरक्षा और यातायात व्यस्था को चुस्त किया गया है।
घर में घुसकर मारा था चाकू...वकीलों ने आरोपी को सुरक्षा के बीच खुले कोर्ट में पीटा...पुलिस ने किसी तरह बचाया...अस्पताल में भर्ती

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles