लगातार दो साल तक किया बलात्कार…फिर शादी से भी किया इंकार…यहां…पकड़ाया 376 का आरोपी

शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार

बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मस्तुूरी थाना क्षेत्र परसदा निवासी आरोपी का नाम  धीरेन्द्र पटेल है।  आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है। 
मस्तूरी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर 28 दिसम्बर को बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी धीरेन्द्र पटेल 2 साल से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अब शादी से इंकार कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, का अपराध दर्ज किया।
विवेचना के बाद आरोपी धीरेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
MP School Education: मजबूत हुई मप्र के स्कूलों की बुनियाद, स्कूलों की संख्या में देश में दूसरा स्थान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles