बिस्किट का लालच देकर..बच्ची के साथ हुआ गलत काम…मुलाहिजा रिपोर्ट में खुलासा…पुलिस ने स्लाइड किया प्रिजर्व
नाबालिक बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया अत्याचार

बिलासपुर—-बिस्किट का लालच देकर नाबालिक बच्ची के साथ गलत काम करने वाले दुकान संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक ने बच्ची को बिस्किट खिलाने का लालच देकर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ किया। पूछताछ के बाद बाद आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
नाबालिक के पाइवेट पार्ट से छेड़छाड़ के दुर्म में मस्तूरी पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी तीन बच्चियों का पिता है। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी पड़ोस में रहता है। नाबालिक बच्ची को बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया। और फिर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ किया ।
शिकायत के बाद बच्ची का मुलहिजा कराया गया। पुलिस को बहरहाल सेक्सुअल इंटरकोर्स की विश्वनीय जानकारी नहीं मिली है। लेकिन स्लाइड को एफएसएल के लिए प्रिजर्व कर लिया गया है। बहरहाल बच्ची की हालत ठीक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धरम सिंह बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जल्द ही न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।


