ईनाम 5000 हजार…पुलिस कप्तान का एलान..आरोपी मालिकों का नाम बताने पर करेंगे सम्मान…गुप्त रखा जाएगा नाम
आरोपी गौवंशीय मालिकों को किया जाएगा गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— पुलिस कप्तान ने एलान किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौवंशों की दर्दनाक मौत के लिए जिम्मेदार मालिकों की जानकारी देने वालों को पांच हजार रूपया ईनाम दिया जााएगा। कप्तान ने बताया कि राजमार्ग पर एक्सीडेन्ट से गौवंशियों की दर्दनाक मौत के लिए पालक भी जिम्मेदार हैं। पशुओं की मौत के बाद भी किसी ने आज तक शिकायत नहीं की। ना ही पता लगाने का प्रयास ही किया गया कि आखिर उनका जानवर कहां है। जानवरों के लिए मौत का जिम्मेदार कौन है। इस बात को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि मवेशियों की मौत के लिए पशुपालक भी जिम्मेदा र हैं। मालिकों की जानकारी देने वालों को ईनाम पाच हजार दिया जाएगा।
पुलिस कप्तान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में गौवंशियों की लगातार मौत की खबर आ रही है। लोगों की सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। आरोपियों को पकड़ कर जेल भी दाखिल कराया जा रहा है। वाहनों को राजसात भी किया जा रहा है। बावजूद इसके आज तक किसी ने नहीं बताया कि हादसे में मरने वाला जानवर उसका या उनका है। पुलिस प्रशासन ने सवाल को गंभीरता से लिया है।
पुलिस कप्तान रजनेश ने बताया कि 16 जुलाई 24 को थाना सिरगिट्टी, स्थित धूमा-सिलपहरी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 गौवंशों की मृत्यु हो गई । सिरगिट्टी थाना ने बीएनएस की धारा 325, 281, 291 और 11 क, झ पशु क्रूरता अधिनियम के अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी बिंदेश्वर देशलहरे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। साथ ही वाहन सीजी 04 एन.जेड. 8977 को बरामद भी किया गया।
मामले में अज्ञात आरोपी पशु मालिकों की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया। इससे जाहिर होता है कि गौवंश के मालिक पालित गौवंशों को मरने के लिये लावारिस छोड़ देते हैं। जबकि ऐसा किया जाना क्रूरता है। सड़क दुर्घटना में गौवंशों की दर्दनाक मौत चिन्ता का विषय है। इसके लिए गौवंश के मालिक भी जिम्मेदार हैं। पुलिस छानबीन के बाद भी किसी मालिक का पता नहीं चल रहा है।
इसलिए पुलिस प्रशासन ने फैसला किया है कि आरोपी गौवंशों मालिकों का पता ठिकाना बताने वालों को पांच हजार रूपया ईनाम दिया जाएगा। सूचना या जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। रजनेश सिंह ने बताया कि जानकारी 07752223330, 07752222191, 07752228504 और 9479193002, 9479193099 पर साझा किया जा सकता है।

