बैंक से नकदी निकालने वाले बुजुर्गों को बनाया निशाना ,एक आरोपी गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस की ओर से सड़क अपराध और स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल परवीन कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण, हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल आशीष की टीम ने एसीपी/ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई।

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में बैंक से नकदी निकालने वाले बुजुर्गों को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने के आरोप में एंटी-बर्गलरी सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान दीपक उर्फ छोटे (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 9 सितंबर को छावला इलाके में 88 वर्षीय बुजुर्ग से 80 हजार रुपये और अन्य सामान से भरा बैग छीना था। पुलिस ने उसके कब्जे से 40,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा छीनी गई रकम से खरीदा गया एक एलईडी टीवी भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, श्याम विहार फेज-II, दीनपुर, छावला, नजफगढ़ निवासी 88 वर्षीय हरीश चंद से स्नैचिंग की यह वारदात हुई थी। उनका एक छोटा बैग छीना गया था, जिसमें 80 हजार रुपये नकद, केनरा बैंक की चेकबुक और चश्मा रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर छावला थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

द्वारका जिला पुलिस की ओर से सड़क अपराध और स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल परवीन कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण, हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल आशीष की टीम ने एसीपी/ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात वाली जगह और आरोपी के संभावित भागने के रास्तों पर लगे करीब 100 से 125 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में आरोपी की गतिविधियां सामने आईं। वारदात के तुरंत बाद उसने पहचान छिपाने के लिए अपनी टी-शर्ट उतारकर कपड़े बदल लिए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने छीना गया बैग, चेकबुक और चश्मा घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया था, जबकि 80 हजार रुपये अपने पास रखे थे। आरोपी ने इनमें से 39,600 रुपये खर्च कर दिए, जबकि शेष 40,400 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। छीने गए बैग, चेकबुक और चश्मे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपी बैंक से नकदी निकालकर लौटने वाले बुजुर्गों पर नजर रखता था और सुनसान जगह मिलने पर उनका पीछा कर नकदी व अन्य सामान छीन लेता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इससे पहले इस तरह की कितनी वारदातों में शामिल रहा है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *