Budget 2025: kisan credit card पर बड़ा ऐलान, अब 5 लाख तक मिलेगा लोन, जानें पूरी डिटेल

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। kisan credit card (KCC) की लोन लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से देशभर के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को सीधा फायदा मिलेगा, जो खेती-किसानी के लिए आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे।

Budget 2025: अब किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक, DAP और अन्य खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए इस राशि का उपयोग कर सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card) का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट टर्म लोन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना आर्थिक तंगी के अपनी फसल तैयार कर सकें।

कब से मिलेगी 5 लाख की लिमिट?
Budget 2025: वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि जल्द ही किसानों (kisan credit card) को इस बढ़ी हुई लोन लिमिट का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने यह कदम देश की सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए उठाया है।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम और कैसे मिलता है लोन?

Budget 2025: किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (kisan credit card) की शुरुआत 1998 में हुई थी। इस योजना के तहत किसानों को 9% की ब्याज दर पर शॉर्ट टर्म लोन मिलता है। हालांकि, सरकार किसानों को इस लोन पर 2% की ब्याज सब्सिडी भी देती है। इतना ही नहीं, अगर किसान समय पर लोन चुकाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 3% की छूट मिलती है। इस तरह, किसानों को कुल मिलाकर सिर्फ 4% सालाना ब्याज पर लोन मिलता है।

देशभर में कितने किसान उठा रहे हैं इस योजना का लाभ?

Budget 2025: 30 जून 2023 तक, 7.4 करोड़ से अधिक किसान इस योजना के तहत लोन ले चुके थे और उनका कुल बकाया 8.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह आंकड़ा बताता है कि किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (kisan credit card) किसानों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है।

बजट 2025 में की गई यह घोषणा देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें कर्ज के जाल से बाहर निकालने में मदद करेगी। नए संशोधन के साथ, अब किसान अधिक संसाधन खरीद सकते हैं और अपनी कृषि उत्पादकता को दोगुना कर सकते हैं।Budget 2025

Budget 2025-आईआईटी की क्षमता को बढ़ाया जाएगा, सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की होगी स्थापना

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *