CG News- अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी

कोण्डागांव/ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड माकड़ी के शासकीय हाई स्कूल ठेमगॉव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य छत्रपालशाह जुर्री, व्याख्याता कृष्ण कुमार बेलसरिया एवं सहायक ग्रेड-02 लोकेश कुमार दर्राे बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर दिया गया है।
ये खिलाड़ी रहे विजेता
एथलेटिक्स 100 मी. दौड़ में गौरव बंजारे, 200 मी. सरकील कोर्राम, 400 मी. दौड़ मंगलू राम, रिले रेस में निर्मल दीवान, भूपेन्द्र, विष्णु, त्रिभुवन, शॉटपुट में रोशनलाल, डिस्कस थ्रो में समीर केमरो, जेवलीन में समीर केमरो एवं लम्बीकूद में रतेन, ऊँचीकूद में कैलास नेताम, बैडमिंटन में सन्नी रवानी, युगल में चंदन मिनोचा एवं दीपक मिनोचा, कराते में धनेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार खो-खो में कोण्डागांव प्रथम, कबड्डी में फरसगांव ब्लॉक व व्हॉलीवॉल में कोण्डागांव विजेता रहा। आज के प्रथम तीन विजेताओं को व्यक्तिगत खेल में प्रथम 2000/- द्वितीय 1500/- तृतीय 1000/- एवं दलीय खेल में प्रथम 4000, द्वितीय 3000/- एवं तृतीय 2000/- प्रदाय किया गया। इसके साथ ही मेडल एवं प्रमाण पत्र व भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया।
कल बालक वर्ग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे
कल 22 नवम्बर 2024 को 14-17 वर्ष के बालक वर्ग का प्रतियागिता होगा, जिसमें एथलेटिक्स विकासनगर स्टेडियम कराते टाउन हॉल, खो-खो एन.सी.सी. ग्राउण्ड, हॉलीवाल व कबड्डी खेल परिसर बड़ेकनेरा रोड, बैडमिंटन विकासनगर स्टेडियम कोण्डागांव एवं तीरंदाजी सीनियर एवं जूनीयर सभी वर्ग खेलो इंडिया सेन्टर कोण्डागांव में खेला जाएगा।




