बिलासपुर निगम ने फिर फहराया फरचम..केन्द्रीय मंत्री कट्टर करेंगे प्रदेश के चार निकायों का सम्मान…उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बिलासपुर समेत चार निकायों को स्पार्क स्पार्क 2003 सम्मान

बिलासपुर—-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 18 जुलाई को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने के साथ ही आजीविका के अवसर बढ़ाने में अच्छे कार्यों के लिए सूडा और प्रदेश के चार नगरीय निकायों को दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ का सम्मान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू के हाथों किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में 18 जुलाई को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार ने यह सम्मान राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों  को देने का एलान किया है। इसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर, रायगढ़, चांपा और भाटापारा का नाम शामिल है। चारो निकायों को  प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया है।
भारत सरकार ने यह सम्मान राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में अतुलनीय प्रयास को ध्यान में रखकर देने का फैसला किया है। सम्मान समारोह का आयोजन केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के बैनर तले नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटॉट सेंटर में किया जाएगा। इस दौरानर बिलासपुर समेत प्रदेश के चारो नगरीय नगरीय निकायों को केन्द्रीय मंत्री पुरस्कृत करेंगेे।
‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कार के लिए चयनित सूडा, बिलासपुर समेत रायगढ़ नगर निगम, चांपा और भाटापारा नगर पालिका के अधिकारियों और लाभार्थियों की 20 सदस्यीय टीम पुरस्कार लेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में शहरी आबादी के जीवन में उल्लेखनीय सुधार आया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है।
एक टैटू ने किया खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश...और बच गया तपकारा का सराफा व्यापारी..IG ने बताया..पुलिस ने किया 3 राज्यों में कैम्प..जनगणनाकर्मी बनकर 7 को किया गिरफ्तार.52 लाख का आभूषण बरामद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles