jojobetJojobet GirişJojobet GirişMadridbetMadridbetkatlazirvebetCasibom GirişMarsbahis GirişCasibom GirişcasinoroyalHoliganbet Giriş

दिवाली से पहले बड़ी पुलिस कार्रवाई, तीन ठिकानों पर रेड में 17 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की जब्ती

धमतरी. दिवाली से पहले धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापेमारी कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 62 हजार 550 रुपए से अधिक की नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और 17 जुआरियों को मौके पर गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई ब्रम्ह CHOWK स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर की गई, जहां पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों से 22,550 रुपए नगद, 9 मोबाइल (कीमत 40,000 रुपए), 6 मोटरसाइकिल (कीमत 2 लाख रुपए) और 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं।

दूसरी कार्रवाई रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने ट्रक यूनियन के पास की गई, जहां 5 जुआरियों को पकड़ा गया। इनसे 5,240 रुपए नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं। पकड़े गए आरोपियों में राजेश बांधे, जीमल खान, संत कुमार निर्मलकर, देवेंद्र बंजारे और शंकर ध्रुव शामिल हैं।

तीसरी कार्रवाई स्टेशन पारा क्षेत्र में हुई, जहां से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 5,030 रुपए नगद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में टीकु यादव, सुक्कु साहू, कृष्णा यादव और अर्जुन सिंह भुरानी के नाम शामिल हैं।

एसपी ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थलों या घरों में जुआ खेलने वालों और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles