बेलतरा विधायक की हुंकार..युवा ब्रिगेड खोलेगी पोल..सुशांत शुक्ला का गंभीर आरोप..प्रदेश की कमोबेश सभी घटनाओं में कांग्रेस नेता शामिल
भाजपा युवा टीम करेगी प्रदर्शन..कांग्रेसियों की खोलेगी पोल

बिलासपुर— भाजपा के युवा तुर्क बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रदेश की कमोबेश सभी छोटी बड़ी घटनाओं के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। अब तक की सभी बड़ी घटनाओं में कांग्रेस पदाधिकारियों का नाम सामने आया है। यहां तक की दामाखेड़ा में संत साहेब पर हमला में भी कांग्रेस नेताओं की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। सुशांत ने कहा जनता ने लोकसभा विधानसभा में सबक सिखा दिया है। बावजूद इसके कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। यदि आदतों में सुधार नही किया तो भाजपा की युवा टीम प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की पोल जनता के सामने पेश करेगी।
भाजपा के युवा तुर्क बेलतरा विधायक ने प्रदेश कांग्रेस पर पत्रकार वार्ता के दौरान जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस नेता छटपटा रहे हैं। जबकि उन्हेैं जनता ने लोकसभा और विधानसभा में सबक सिखा दिया है। सुशांत ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए कांग्रेस नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
सुशांत ने सवाल जवाब के दौरान बताया कि बलौदा बाजार हो या कवर्धा, दामाखेड़ा हो या अम्बिकापुर, चाहे सूरजपुर की घटना क्यों न हो…जांच पड़ताल के दौरान सभी अपराध में कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए हैं। बलोदा बाजार की घटना के बाद गिरफ्तार दुर्ग विधायक देवेन्द्र यादव को अभी तक जमानत नहीं मिली है। जाहिर सी बात है कि घटना में उनकी भूमिका है। इसी तरह सूरजपुर और अम्बिकापुर की घटनामें भी कांग्रेस पदाधिकारी का नाम सामने आया है। लेकिन बताना चाहूंगा कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।
पत्रकार वार्ता में सुशांत ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर शराब,कोयला,गौठान, घोटाला समेत सरकार की तात्कालीन कुप्रबंधन पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस के चहेते जेल में है। मतलब अपराध साबित हो गया है।यदि कांग्रेसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो जनता के बीच पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। भाजपा युवा टीम कांग्रेस नेताओं की पुलता जलाकर सच रूबरू कराएगी।
क्या भाजपा सरकार ठीक से नहीं चला पा रही है। उसे पोल खोलने के लिए संगठन को प्रदेश की कानून व्यवस्था हाथ में देने की तैयारी कर रही है। जवाब में सुशांत शुक्ला ने कहा कि यदि कांग्रेसी अपनी आदतों से बाज नहीं आते है तो जनता के बीच धरना प्रदर्शन कर कलई खोल अभियान चलाना जरूरी है। उन्होेने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने के सवाल ही नहीं उठता है। विष्णु देव की सरकार अच्छी चल रही है।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




