CG News-प्रतिबंधित दवाइयां बरामद…दोनों आरोपियों पर NDPS का अपराध दर्ज..पुलिस ने बरामद किया 80 हजार का माल
सकरी पुलिस की कार्रवाई में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां

CG News-पुलिस ने नशीली दवाई के अवैध सप्लायर को प्रतिबंधित ड्रग्स के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 800 नग नाइट्रोसन 10 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
CG News-अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के अनुसार सकरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अटल आवास सकरी निवासी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने घर से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने खबर पुष्टि के बाद सकरी स्थित पिंटू उर्फ विशेष टंडन के मकान पर धावा बोला।
CG News-पुलिस को कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी विशेष टंडन नारियल कोठी निवासी बादशाह उर्फ इरफान खान के साथ प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बिक्री करता है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 800 नाग टेबलेट बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि 100 प्रति टैबलेट के हिसाब से 80000 का सामान बेचा है।
दोनों आरोपियों के पास से 800 नग नाइट्रोसन 10 टेबलेट की रकम बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 22 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय आदेश से जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






