CG jobs: आईटीआई बलौदा व खरौद में गेस्ट लेक्चरर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Cg jobs।जांजगीर-चांपा 18 सितम्बर 2025/ जिला नोडल संस्था, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर द्वारा जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में व्यवसाय फिटर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरौद में व्यवसाय कोपा हेतु 01-01 पद पर मेहमान प्रवक्ता की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

       प्राचार्य/नोडल अधिकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा 03 अक्टूबर 2025 तक कार्यलयीन समय में सांय 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं।

आवेदन पत्र जिला नोडल संस्था, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर, मेन रोड (कुलीपोटा), जांजगीर, पिन-495671 (छ.ग.) के पते पर जमा किए जा सकते हैं।

अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Rpsc exam schedule 2026-राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अगले साल की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles