Bharat

अमेरिका ने कहा…मनमोहन ने दोनो देशों को लाया करीब…पढ़ें किस विदेशी राजनेता ने कहा..मैने पिता नेता को खो दिया

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक एक पल को किया याद

बिलासपुर—पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते शाम करीब दस बजे एम्स में ईलाज के दौरान निधन हो गया। खबर के बाद देश दुूनिया में हलचल मच गयी। भारत सरकार ने सभी सरकारी समारोहों को रद्द कर दिया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। निधन की खबर के बाद जगह जगह से शोक संवेदनाएं आ रही है। 

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

अमेरिका ने शोक जताया

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि डॉ. सिंह अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी के बड़े समर्थकों में एक थे।  पिछले दो दशकों में दोनों देशों ने मिलकर जो कुछ हासिल किया है, यह उनके कामों की बदौलत है। ब्लिंकन ने कहा, “अमेरिका-भारत के नागरिक परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों की क्षमता में बड़े निवेश के द्वार खोले. घरेलू स्तर पर डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत की तेज़ आर्थिक विकास को रफ़्तार दी.”।बयान में मनमोहन सिंह को अमेरिका और भारत को क़रीब लाने का श्रेय दिया है।

दुनिया के नेताओं ने जताया शोक

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने एक्स पर पोस्ट में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपने सबसे होनहार बेटे को खो दिया है। “डॉ. मनमोहन सिंह अफ़ग़ानिस्तान की जनता के दृढ़ सहयोगी और दोस्त थे। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होने संदेश में कहा कि मालदीव का बेहतरीन दोस्त दुूनिया से चला गया। एक्स पर लिखा, “मनमोहन सिंह के निधन की ख़बर सुनकर दुख हुआ। . मुझे उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता था। वह एक उदार पिता तुल्य थे. वह मालदीव के अच्छे दोस्त थे.”।

केन्द्रीय मंत्री तोखन करेंगे रेलवे स्टापेज का लोकार्पण...इस स्टेशन में होगा कार्यक्रम...हरी झण्डी के साथ करगी, बेलगहना, टेंगनमाड़ा में रूकेगी यह गाड़ी

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के कई नेता रात में उनके आवास पर पहुंचे। केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर जानकारी दी है कि कांग्रेस ने अगले सात दिनों तक अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

              जानकारी देते चलें कि कांग्रेस शुक्रवार को कर्नाटक के बेलगावी में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली करने वाली थी।गुरुवार शाम में तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था।यहीं पर उन्होंने आख़िरी सांस ली।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close