अमर ने उप चुनाव जीतने का तैयार किया सीक्रेट प्लान…कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक…कहा…यदि ऐसा कर लोगे..तो जीत जाओगे चुनाव
कार्यालय शुभारम्भ के साथ ऊर्जावान नेताओे के साथ बैठक

बिलासपुर—-रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सदर मंडल प्रभारी और पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल विवेकानंद वार्ड में आयोजित विशेष बैठक में शामिल हुए। अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय टीम के सदस्यो को घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किय। उन्होने इस दौरान चुनाव की रणनीतियों, क्षेत्रीय मुद्दों, समेत मतदाताओं तक पहुँच बनाने के टिप्स दिए। साथ ही आने वाली परेशानियों को लेकर बातचीत की।
कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ भी अमर अग्रवाल ने संवाद किया। बैठक में क्षेत्र के एक एक कोने पहुंचकर चुनावी गतिविधियों को तेज करने को कहा। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मतदाताओं को कैसे प्रभावी तरीके से भाजपा के पक्ष में किया जाता है।
सदर मंडल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने युवाओं की भूमिका और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।युवाओं को प्रेरित किया कि इस चुनाव में युवाओं की ऊर्जा और विचारशीलता महत्वपूर्ण साबित होगी।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर स्थित नेहरू नगर में चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अमर अग्रवाल ने दुहराया कि कार्यालय क्षेत्र के नागरिकों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सहायक सिद्ध होगा। चुनाव कार्यालय के सशक्त मंच से सभी चुनावी गतिविधियों का संचालन और समन्वय किया जा सकेगा।






