नगर वासियों को 1 करोड़ का तोहफा..अमर ने बताया…बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता करेंगे पूरा…विकास में नहीं आने देंगे राशि का रोड़ा

अमर अग्रवाल ने आधारभूत संरचना विकास के लिए दिया एक करोड़

बिलासपुर–पूर्व मंत्री अमर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शहर विकास के लिए नगर वासियों को करीब एक करोड़ का तोहफा दिया है। विधायक मद से स्वीकृत राशि को शहर की नालियों सड़कों और अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाएगा। राशि जारी करने के साथ ही अमर ने कहा कि बिलासपुर के समुचित विकास में कभी भी रूपयों की कमी नहीं आने देंगे। जनता के अनुरूप ही शहर का विकास किया जाएगा। जनता की मांग पर अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।
नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर ने अग्रवाल शहर की आधार भूत संरचना मरम्मत और विकास के लिए जनता को करीब एक करोड़ का तोहफा दिया है। अमर अग्रवाल ने बताया कि शहर का विकास की उनका पहला और अन्तिम लक्ष्य है। जनता की मांग पर 99.63 लाख रुपए स्वीकृति किये गये हैं। जनता की मांग पर स्वीकृत राशि नगरीय क्षेत्र की कुछ नालियों, सड़कों और उद्यानों का उन्नयन किया जाएगा। राशि कम होने की सूरत में अतिरिक्त राशि आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी राशि आवंटित करेंगे।
अमर ने बताया कि चांदनी चौक से मिलन चौक के बीच बाईं तरफ आरसीसी नाली निर्माण में 19.82 लाख रुपए खर्च होंगे। सर्किट हाउस से गायत्री मंदिर चौक होते हुए शिव चौक तक नाली निर्माण किया जाएगा। निर्माण में 13.94 लाख रुपए किए जाएंगे। उन्होने बताया कि गीतांजलि विहार फेस-2 में खिलावन प्रसाद जांगड़े गली में नाली निर्माण कार्य हेतु 6.98 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, अमलतास कॉलोनी गेट से सनफ्लावर अपार्टमेंट गेट तक नाली निर्माण में 4.65 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।  रूक्मिणी विहार में नाली निर्माण के लिए 13.25 लाख आवंटित किया गया है। के.एल. पांडे के घर के सामने नाली निर्माण में  3.18 लाख रुपए स्वीकृत है.

धान खरीदी शुरू होने से पहले चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान
गीतांजलि विहार फेस-2 में सीसी सड़क नवीनीकरण पर 5.34 लाख रुपए और डॉ. नरेंद्र पटेल से जातिया तालाब फूड कोर्ट तक सीसी सड़क नवीनीकरण पर  5.89 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। संजय अपार्टमेंट में डामरीकरण नवीनीकरण के लिए 13.28 लाख रुपए, कल्पना विहार कॉलोनी में गार्डन उन्नयन के लिए 5.30 लाख रुपए और विवेकानंद उद्यान में स्टोर रूम निर्माण व उन्नयन कार्य के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत हुए है।
अमर ने कहा कि स्वीकृति राशि से लासपुर की बुनियादी संरचना को मजबूत किया जाएगा। नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *