चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मिले अमर अग्रवाल, घोषणा पत्र के लिए मांगे सुझाव

CG News।पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने आज रायपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात कर आगामी नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र के संबंध में सुझाव लिए। इस दौरान उन्होंने व्यापार जगत की आवश्यकताओं और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।  

अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रायपुर के व्यापारियों से अपील की कि वे नगर निगम चुनाव में भाजपा को समर्थन दें और महापौर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।  

इस दौरान व्यापारियों ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और भाजपा से उम्मीदें जताईं।

अमर अग्रवाल ने सभी सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा रायपुर को व्यापार और उद्योग के लिए एक आदर्श शहर बनाने के लिए संकल्पित है।

अमर अग्रवाल ने व्यापारियों से आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को सशक्त समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि रायपुर में भाजपा की सरकार बनती है, तो व्यापारियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।

उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही वह दल है जो स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

इस दौरान व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने अमर अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया और सहयोग का आश्वासन दिया।

एक दशक बाद नगर सैनिकों की भर्ती..465 पदों पर 21 हजार लोग आजमायेंगे किस्मत..भरनी परसदा मैदान में होगी परीक्षा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *