Bilaspur NewsChhattisgarh

भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने जमा किया नामांकन..बताया..करेंगे जमीन माफियों पर कार्रवाई…पिछली सरकार ने शहर का किया नुकसान

जमीन माफियों पर करेंगे कार्रवाई..ग्रामीण निगम क्षेत्र का होगा विकास

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने दोपहर को समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक विधानी, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार समेत रौनक साव विशेष रूप मौजूद थे। पूजा विधानी ने इस दौरान बताया कि बिलासपुर के लिए बहुत कुछ करना है। पिछली कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर निगम को विकास की दौड़ में बहुत पीछे कर दिया है। पूजा विधानी ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी चारो विधायकों के सहयोग से बिलासपुर को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

            भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूजा विधानी ने आज ही नामांकन फार्म खरीदा और जमा भी किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 40 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी दुर्गा सोनी, 60 के प्रत्याशी विजय ताम्रकार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। पूजा विधानी ने कहा कि मै छत्तीसगढ़िया हूं…यहीं पैदा हुई..यहीं पढ़ी और यही शादी हुई। और अब अपने शहर के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। हमारे नेता अमर अग्रवाल,धरमलाल, धरमजीत और सुशांत शुक्ला का पुूरा साथ है। हम शहर को गड्ठा मुक्त करेंगे। 

पूजा विधानी ने बताया कि निगम का विस्तार हुआ है। सीमा में ग्रामीण क्षेत्र शामिल हुए हैं। लेकिन विकास नही हुआ। हम अपने नेताओं की मदद से ग्रामीण निगम क्षेत्र का विस्तार करेंगे। पूजा विधानी ने बताया कि मैन कल्पना नहीं की थी कि मुझे मेयर का टिकट मिलेगा। क्योंकि मैने आवेदन भी नहीं किया था। निश्चित रूप से पार्टी ने विश्वास किया है। जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।

          मेयर दावेदार ने कहा कि विपक्ष कुछ कहने लायक नहीं है। हां दौड़ तो सभी लगाते हैं..लोकतंत्र में इसे स्वास्थ्य परंपरा कहतें है। विजय और दुर्गा हमारे भाई है। उन्होने प्रयास किया। बहन को टिकट मिल गयी। अब भाइयों के सहयोग हम ना केवल चुनाव जीतेंगे। और जनता की सेवा करेंगे। पूजा विधानी ने जमीन माफियों के खिलाफ अभियान चलाने की भी बता कही।

बिलासपुर निगम चुनाव 3 : एक अनार सौ बीमार... सामान्य वार्ड से कई दावेदार..दोनों पार्टियों की बड़ी समस्या...पढ़े..वार्ड 25 से 40 की स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close