पंडाल टूटने के बाद .छाता लगाकर हड़ताल..अब निकाय के कर्मचारियों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव..कहा..नहीं करेंगे मतदान
नवयुक्त निकाय कर्मचारी संगठन ने घेरा कलेक्टर कार्यालय

बिलासपुर—अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले निकाय कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से नेहरू चौोक पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। यद्यपि शासन प्रशासन ने धरना स्थल से टेन्ट और पंडाल को हटा दिया। बावजूद इसके कर्मचारियों के हौसला अभी भी बरकरार है। एक दिन पहले छाता लगाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आज अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया है। कर्मचारियों ने एलान किया कि यदि उनकी मांगों को माना नहीं गया तो हम सभी लोग परिवार के साथ निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
नवयुक्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले आज ह़ड़तालियों नेअपनी मा्ंग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। नेहरू चौक से रैली निकाल कर सभी कर्मचारी नारेबाजी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर सभी ने बैठकर अपना विरोध जाहिर किया।
हड़तालियों ने बताया कि हम लगातार सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके हमें परेशान किया जा रहा है। पहले टेन्ट हटाया गया। अब बलात तरीके से दबाव बनाकर हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम झुकने वाले नहीं है। हमने टेन्ट उखड़ने के बाद सिर पर छाता रखकर प्रदर्शन किया है। और मांग पूुरी होने तक करेंगे। आज हमने सरकार के नाम जिला कलेक्टर को अपनी मांग पत्र दिया है।
हड़तालियों ने कहा कि हमने आज निकाय प्रशासन के नाम कलेक्टर से लिखित में बताया है कि यदि हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो हम आगामी निकाय चुनाव में परिवार के साथ मतदान का बरिष्कार करेंगे। हमारी शासन से मांग है कि कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान किया जाए। जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। समय-समय पर नगरीय निकायों से ठेका प्रथा पूरी तरह से बन्द हो। अनुकंपा नियुक्ति किया जाए।हमने शासन से कई बार मांग को लेकर पत्राचार किया। बावजूद इसके हमारी मांग को अनसुना किया गया है।









