9 महीने में 80 प्रतिशत टारगेट अचीव…विभाग ने बनाया रिकार्ड…503 मामलों में लगा दिया 1 करोड़ 85 का लगाया जुर्माना

अवैध परिवहन में लाखों की कमाई...टारगेट से 20 कदम दूर...

बिलासपुर—खनिज विभाग ने नौ महीने में 503 प्रकरण दर्ज करने का दावा किया है। खनिज अधिकारी अनुसार इस दौरान विभाग ने 503 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ .85 लाख रूपयों का जुर्माना वसूल किया है।  404 अवैध परिवहन प्रकरण में  सबसे ज्यादा 84.31 लाख रूपयों का जुर्माना लगाया  गया है।
             उप संचालक खनिज प्रशासन डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ वर्षों में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये है। इन सभी प्रकरणों से विभाग ने जुर्माना लगाकर 29 लाख 74 हजार रूपया वसूल किया है। इसी तरह अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना राशि की वसूली हुई है।
डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभाग ने भण्डारण लाईसेंस उल्लघन के 14 मामलों में कार्रवाई कर 8 का भण्डारण लाईसेंस निरस्त किया है। इसके अलावा 4 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। पांच लाईसेंसियों से 8.87 लाख रूपए जमा कराया गया है। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन मामले में 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।  9 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा गया है। 12 लोगों से 51 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
उप संचालक ने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। विभाग ने 9 महीनों में 79 प्रतिशत वसूली को पूरा कर लिया है। समय से पहले लक्ष्य को विभाग हासिल कर लेगा।
मलेरिया डायरिया प्रकोप के बीच मरीजों से मिले कलेक्टर..प्रबंधन से कहा...हर परिस्थिति के लिए रहें तैयार..एसडीएम ने लगाई चौपाल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles