राजस्व विभाग के 7 कर्मचारियों को प्रमोशन.. संभागायुक्त ने जारी किया आदेश….पदोन्नति के बाद सभी को मिली नई जिम्मेदारी
प्रमोशन के बाद कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 7 सहायक वर्ग दो वर्ग के कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। संभागायुक्त बिलासपुर ने पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में कर्मचारियों के पदोन्नति की अनुशंसा की गई थी। सभी की नवीन पदस्थापना भी कर दी गई है।
संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदोन्नत किये गए कर्मचारियों में योगेश चन्द्रा सहायक वर्ग दो तहसील जैजैपुर की नवीन पदस्थापना सहायक अधीक्षक जिला कार्यालय बिलासपुर किया गया है। राधेश्याम गुप्ता सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय चांपा को सहायक अधीक्षक संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर भेजा गया है। , सुरेश दास मानिकपुरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चाम्पा से सहायक अधीक्षक के पद पर कलेक्टर कार्यालय जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी दी गयी है।
केआर आदित्य सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती को सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती प्रमोशन के बाद भेजा गया है। , प्रदीप कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चाम्पा को सहायक अधीक्षक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर स्थानानंतरित किया गया है। यशवंत कुमार चौधरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती को सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती की जिम्मेदारी दी गयी है। कमल भान चौधरी को सहायक ग्रेेड 2 तहसील कार्यालय पाली से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में नवीन पदस्थापना दी गयी है।









