चाकूबाजी के बाद आरोपी फरार…एक साल बाद पकडाया…घेराबन्दी में आरोपी गिरफ्तार..कई धाराओं में अपराध हुआ दर्ज
घेराबन्दी कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

बिलासपुर— पुलिस ने करीब एक साल पहले चाकूबाजी कर फरार आरोपी को घेराबन्दी कर चोरभट्ठी में पकड़ा है। आरोपी के नाम साबिर खान है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147.148.149.294.324.506.307. 427और 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
पुलिस के अनुसार एक साल पहले शहाबुद्दीन उर्फ चिराग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि साथी अरहान खान पर आरोपी उदय चक्रधारी और उसके अन्य साथियों ने हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर घायल किया। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर कार के साथ तोड़फोड़ किया। पुलिस ने तत्कालीन समय आरोपी उदय चक्रधारी. मनीष यादव.प्रेम डाहिरे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। आरोपी साबिर खान भागने में कामयाब रहा।
सिविल लाइन पुलिस को मुखबीर बताया कि आरोपी साबिर खान इस समय ग्राम चोरभट्टी में छिपा है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। घेराबन्दी कर आरोपी को चोरभट्टी से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय के सामने पेश किया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









