ACB Raid: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के आवास पर एसीबी का छापा,,, आय से अधिक संपत्ति का मामला,,,बंद कमरे मे छानबीन
नूतन कॉलोनी स्थित deo के ठिकाने पर छापा
ACB Raid ।बिलासपुर।एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज तड़के नूतन कालोनी स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के सरकारी आवास पर धावा बोला। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनो से जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। खबर पुख्ता करने को लेकर एसीबी की टीम ने रेकी करने के बाद आज तड़के सरकारी आवास पहुंचकर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
अंदर से मिल रही खबर की माने तो एसीबी की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सूत्र ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर टीआर साहू के पास स्थाई और अस्थाई संपत्ति की जानकारी एसीबी को हासिल हुई है । जानकरी यह भी मिल रही है कि जांच पड़ताल के दौरान एसीबी की टीम को सरकारी आवास से जमीन के दस्तावेज और नगद हाथ लगे हैं । बहरहाल बंद कमरे में टीम के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी से लगातार पूछताछ कर रहे हैं । साथ ही दस्तावेज भी खंगाल रहे हैं ।
इसके अलावा किसी भी सदस्य को ना तो बाहर जाने दिया जा रहा है। और ना ही किसी को अंदर आने की अनुमति प्रदान कर रहे हैं । खबर लिखे जाने तक ऐसी भी टीम की कार्रवाई बंद कमरे के अंदर लगातार जारी है।
बाहर मामले को लेकर अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। एक अधिकारी ने जरूर बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया के बाद सभी को मामले से अवगत कराया जाएगा।









