जानलेवा हमला के फरार आरोपी गिरफ्तार…दोनो मास्टरमाइंड को भेजा गया जेल…मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

अब तक कुल आठ लोगों को भेजा गया जेल

बिलासपुर—मस्तूरी पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में फरार मास्टरमाइंड दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में पहले ही र6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी करूमहू थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा के रहने वाले है। दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 147,148,149,294,506,323,307 के तहत जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों का नाम प्रेमलाल लहरे  और अरविंद उर्फ गोलू लहरे है।
पुलिस के पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जून 24 को सेठ बालमुकुंद वर्मा से मुलाकात करने दोस्त अपने दोस्त प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू,अतूल कश्यप भावनी साहू के साथ रेमण्ड परसदा गये थे। मुलाकात के बाद सभी साथी वापस अपने गांव आ रहे थे।  लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने मोटर सायकल खड़ा किये। और ढाबा में खाना खाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर ग्राम करूमहू निवासी राम बलम और कुमार मौजूद थे।
 इसी बीच राम बलम और कुमार ने कहा कि तुम लोग मोटर सायकल साइड में खड़ा कर बातचीत करो। इस बात को लेकर दोनों ने अनावश्यक वाद विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद से बचने के लिए हम लोग मोटर सायकल लेकर अपने घर जाने के निकल गए।  हम लोग लीलागर नदी पुल पार कर करीब 3:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे। इस बीच राम बलम और कुमार अपने साथियो के साथ मोटर सायकल से पहुंचे। मिलकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुे डण्डा राड पाईप और धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद विवेचना के दौरान मामले मे आरोपी रामबलम घृतलहरे, रामकुमार बंजारे,राकेश धृतलहरे,परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू, भागवत धृतलहरे, जितेंद्र टण्डन, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया। पकड़े गए सभी आरोपी करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा के रहने वाले है। मामले में फरार  प्रेम लाल लहरे और अरविंद उर्फ गोलू लहरे की पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर दबिश देते हुए दोनो आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्रवाई के बाद दोनो मास्टरमािंड को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।
यहां से बरामद हुआ 80 लीटर देशी शराब...पुलिस की बड़ी कार्रवाई...घेराबन्दी में आरोपी गिरफ्तार..भेजा गया जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles