Contract Employee Regularization-संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात: मानदेय में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Contract Employee Regularization-नियमितीकरण और मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.
सरकार ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ ही उन्हें महंगाई भत्ते (DA) का लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
Contract Employee Regularization.इसके अलावा, कर्मचारियों की वरिष्ठता के आधार पर उनका विभागीय समायोजन करने की भी व्यवस्था तय की गई है. त्योहारी सीजन और दिवाली से ठीक पहले आए सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है.
सैन्य कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ तीन अलग-अलग चरणों में प्रदान किया जाएगा:
- पहला चरण: 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त हुए कर्मचारियों के लिए वर्तमान में कार्रवाई जारी है.
- दूसरा चरण: 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 के बीच नियुक्त कर्मचारियों को 9 नवंबर 2026 से लाभ दिया जाएगा.
- तीसरा चरण: 13 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2024 के बीच नियुक्त कर्मचारियों के लिए यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगी.
वरिष्ठता के आधार पर समायोजन और एरियर का प्रावधान शासन ने उन विभागों के लिए भी स्थिति स्पष्ट की है जहां स्वीकृत पदों से अधिक उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं. ऐसे मामलों में कार्यग्रहण तिथि (Date of Joining) के आधार पर वरिष्ठता क्रम तय कर पहले कर्मचारियों को स्वीकृत पदों पर समायोजित किया जाएगा.
शेष बचे कर्मचारियों को अन्य विभागों में समकक्ष रिक्त पदों पर भेजा जाएगा. यदि अन्य विभागों में भी पद उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनके लिए विशेष रूप से अधिसंख्यक पदों (Supernumerary Posts) का सृजन किया जाएगा.
इसके साथ ही, दूसरे विभागों में समायोजन या नए पद सृजित होने तक कर्मचारियों को सैनिक कल्याण विभाग के 3 फरवरी 2026 के शासनादेश के तहत मानदेय मिलता रहेगा. समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने पर 1 मार्च 2026 से लेकर वास्तविक समायोजन की तिथि तक के अंतर की राशि का भुगतान एरियर के रूप में किया जाएगा.








