संभागायुक्त राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बलरामपुर/ सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिला बलरामपुर के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखते हुए जनमानस से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर तत्परतापूर्वक निराकृत करने पर जोर दिया।

तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केंद्र का अवलोकन कर संभागायुक्त ने प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने माल जमादार, नाजरात, कानूनगो शाखा, रिकॉर्ड रूम तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों के प्रकरणों की जांच की। इस दौरान नकल शाखा में पंजी संधारण व्यवस्थित न मिलने तथा अद्यतन जानकारी के अभाव पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन प्रकरणों का अवलोकन करते हुए उन्होंने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा कब्जा से संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण और सभी अपंजीकृत प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट प्रणाली में दर्ज करने के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों की समुचित लिस्टिंग तथा जमा व इश्यू पंजी दुरुस्त रखने को कहा, वहीं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने पांच वर्ष से अधिक अवधि के पुराने लंबित राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर इनका प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 35 पेटी मध्यप्रदेश की विदेशी शराब समेत 21 लाख का सामान बरामद...पांच आरोपी गिरप्तार...दो मंहगी कार भी जब्त

प्रवास के दौरान संभागायुक्त ने तहसील बलरामपुर में गिरदावरी कार्य की जांच कर मैदानी स्तर पर की जा रही प्रविष्टियों की वास्तविकता का परीक्षण किया और गिरदावरी को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कदम का पौधा रोपित किया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion