board result topper -बारहवीं बोर्ड टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी एक-एक लाख रुपये की राशि

board result topper/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दोनों छात्राओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं।
उल्लेखनीय है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और चांदनी विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।






