Janganna News- जनगणना ड्यूटी से गायब होने वाले अध्यापकों पर होगी कार्रवाई

शिक्षकों की लापरवाही पर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़ी हिदायत दी कि जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार की जाए, संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Janganna News/चंडीगढ़। शिक्षा निदेशालय ने जनगणना डयूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर ड्यूटी काटी नहीं जाएगी। गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना ड्यूटी में 60 हजार से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की लापरवाही शिक्षा निदेशक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया ने शनिवार काे वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिये जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। समीक्षा के दौरान सामने आया कि ज्यादातर शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित मिल रहे हैं।

शिक्षकों की लापरवाही पर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़ी हिदायत दी कि जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार की जाए, संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनगणना का कार्य में जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी है, वह स्कूल समय से पहले या बाद में काम पूरा करेंगे। केवल उन्हीं शिक्षकों को छूट दी जाएगी, जोकि दूसरे जिलों से हैं। हालांकि, उनकी मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री होनी अनिवार्य है।

एसआईआर में वैध मतदाता छूटे नहीं, अवैध मतदाता जुड़े नहीं इसकी जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की: भगवानदास सबनानी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles