माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा प्रारंभ..प्रथम दिन दो संभाग में 13 नकल प्रकरण दर्ज

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
भोपाल/माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रदेश में मंगलवार को अंग्रेजी विषय का पेपर शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रदेश में परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा 12 बजे तक आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 07 नकल प्रकरण तथा ग्वालियर संभाग के मुरैना जिले में 06 नकल प्रकरण दर्ज किए गए।
शेष सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रही। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।





