CG News- समय से पूर्व बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र.. कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश

CG News/रायगढ़/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की स्थिति पर सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर, बंगाली कॉलोनी, बोईरदादर क्रमांक-3 एवं बाघ तालाब बंद पाए गए।

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के विरुद्ध एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर की कार्यकर्ता लक्ष्मी सिंह एवं सहायिका सावित्री साहा, आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरदादर क्रमांक-3 की कार्यकर्ता कुन्ती मालाकार एवं सहायिका उत्तरा यादव, तथा आंगनबाड़ी केन्द्र बाघ तालाब की कार्यकर्ता नीलिमा सिंह एवं सहायिका अंजनी सिंह ठाकुर का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रों का बंद पाया जाना कार्य में लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। इस संबंध में संबंधित परियोजना अधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधितों को चेतावनी भी दी गई है।

IMD Latest Prediction : देशभर में मौसम का बदला मिजाज: तेज गर्मी के बीच राहत बनकर आई बारिश और आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles