Ias transfer 2026: 26 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Ias transfer 2026-मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है।

Ias transfer 2026।कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आयुक्त, संचालक, सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव भी देखने को मिला है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 18 जनवरी रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 1994 के आईएएस अधिकारी शिवसेखर शुक्ला को गृह विभाग और संस्कृति विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

साथ ही आयुक्त-सह-संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा वह अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।

आलोक कुमार सिंह मुख्यमंत्री के सचिव Ias transfer 2026

मिली जानकारी मुताबिक 2008 के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार सिंह को सचिव, मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव पद पर जॉन किंग्सली ए.आर को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नर्मदा घाटी विकास विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह संचालक (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और सचिव जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

कमिश्नर-कलेक्टर कांफ्रेंस 7 और 8 अक्टूबर को, कॉन्फ्रेंस के दिशा निर्देश जारी

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का नया सचिव श्रीमान शुक्ल को बनाया गया है। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव और मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह आदिवासी विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पद पर बुध्देश कुमार वैद्य को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति के संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग का नया सचिव वंदना शर्मा को बनाया गया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion