छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, सुबह और रात को होने लगा ठंड का अहसास

app 17621800736908bbe996345 1001103347

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन भर धूप पड़ने के बाद शाम होते ही मौसम में ठंडक आ रही है और तापमान में भी गिरावट हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। बुधवार को सुबह भी राजधानी रायपुर में ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में आज तापमान में गिरावट होगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवा भी चलेगी।वहींलोगों को अब ठिठुरन महसूस होना शुरू हो गया है। लोग गरम कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन फिर भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कहा कि, प्रदेश में अब ठंड बढ़ने वाली है। ऐसे में लोग अपने साथ गर्म कपड़े और बारिश से बचने के उपाय करके ही घर के बाहर निकले।

Related Articles