CG News- नवागढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 236 जुआरी गिरफ्तार

CG News/छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी छापेमारी करते हुए मंगलवार सुबह 236 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली की रात को टेंट लगाकर चल रहे बावनपरी जुए की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

CG News/पुलिस ने मौके से 200 से अधिक मोटरसाइकिलें और लगभग दो लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इधर रायगढ़ शहर में दिवाली की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब हंडी चौक स्थित अनाथालय के पास यश प्रिंटर्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया।

घनी बस्ती वाले इस क्षेत्र में आग लगने से आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

CG News/ दो दर्जन से अधिक फायरफाइटर लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

संभावित जनहानि और आग के फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। वहीं, एहतियातन बिजली विभाग ने आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles