jojobetcasibomJojobet GirişcasibomJojobet Girişcasibom girişvaycasinomarsbahis girişJojobetHoliganbet Giriş

एक्शन, मिस्ट्री और महाभारत! इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का महाधमाका, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से लेकर नैना मर्डर केस तक, देखें पूरी लिस्ट

OTT/अगर इस हफ्ते आप घर बैठे मनोरंजन का पूरा पैकेज चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो की वापसी से लेकर एक शानदार एनिमेटेड महाकाव्य और एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री तक, फिल्मों और शोज की बैक टू बैक रिलीज के साथ OTT दर्शक तैयार हो जाएं।

यहां उन बेहतरीन फिल्मों और शोज की पूरी लिस्ट दी गई है, जो इस सप्ताह विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं:

नेटफ्लिक्स पर एक्शन और थ्रिल:

  • वॉर 2 (9 अक्टूबर): सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ऋतिक रोशन की यह एक्शन फिल्म OTT पर आ रही है। इसमें एजेंट कबीर का सामना अपने सबसे खतरनाक दुश्मन जूनियर एनटीआर से होता है। स्टंट और शानदार लोकेशन इस फिल्म को अविस्मरणीय बनाती है।

  • द वूमन इन केबिन 10 (10 अक्टूबर): रूथ वेयर के उपन्यास पर आधारित यह एक अपकमिंग मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें केइरा नाइटली, गाय पियर्स और गुगु मबाथा-रॉ जैसे कलाकार नजर आएंगे।

  • बूट्स (9 अक्टूबर): ‘द पिंक मरीन’ पर आधारित यह सीरीज एक प्रताड़ित समलैंगिक लड़के और उसके दोस्त की कहानी है, जो अमेरिकी मरीन में भर्ती होते हैं। यह दोस्ती और आत्म-खोज की दिलचस्प कहानी है।

  • द रिसरेक्टेड (9 अक्टूबर): यह काल्पनिक शहर बेनखा में घटित एक रिवेंज थ्रिलर है। दो माँएं न्याय के लिए अपराधी को सात दिनों के लिए पुनर्जीवित करके बदला लेने का पुराना तरीका अपनाती हैं।

  • ट्रू हॉन्टिंग (7 अक्टूबर): हॉरर फिल्म निर्माता जेम्स वान की यह पाँच एपिसोड की रोमांचक डॉक्यूसीरीज सुपरनैचुरल कहानियों को एक नए और खतरनाक अंदाज में पेश करेगी।

  • कुरुक्षेत्र (10 अक्टूबर): महाभारत पर आधारित यह अद्भुत एनिमेटेड सीरीज 18 दिनों के इस पौराणिक युद्ध को 18 अलग-अलग प्रमुख योद्धाओं की नजर से दर्शाती है, जो धर्मयुद्ध पर एक नया दृष्टिकोण पेश करेगी।

जियो हॉटस्टार और ज़ी5 पर मर्डर मिस्ट्री और ड्रामा:

  • सर्च द नैना मर्डर केस (जियो हॉटस्टार, 10 अक्टूबर): यह एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें मशहूर एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा एसीपी संयुक्ता दास की भूमिका में हैं। नैना की हत्या का यह मामला जासूस को गहरे रहस्यों से जोड़ता है।

  • स्थल (जी5, 10 अक्टूबर): यह 2023 में रिलीज हुई मराठी फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन जयंत दिगंबर सोमलकर ने किया है। यह ग्रामीण भारत में अरेंज मैरिज की परंपरा को दर्शाती है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर