School News: स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

School News।जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को कोटा के शहरी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

शिक्षा मंत्री गुरुवार को सुबह 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल पहुंचे।

श्री दिलावर ने स्कूल में चल रही कक्षाओं का निरीक्षण किया। श्री दिलावर ने स्कूल में सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर 3 अध्यापकों सहित स्कूल प्रधानाचार्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने स्कूल में गंदगी सहित तमाम अव्यवस्थाओं के लिए प्रिंसिपल को भी नोटिस देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीपुरा की व्यवस्था को देखकर मंत्री दिलावर प्रसन्न हो गए और प्रिंसिपल के कार्य की प्रशंसा की।

कांग्रेस सरकार ने बस्तर को बनाया भ्रष्टाचार का चारागाह..भाजपा नेता मनीष का बयान...पत्रकार हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles