पटवारी सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

सीकर /राजस्थान के सीकर जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) सीकर की टीम ने पटवारी सुमन कुमारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता के पिता और चाचा का नाम जमाबंदी में दुरुस्त करने की एवज में पटवारी की ओर से सात हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन किया गया और मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गयी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भगेगा ग्राम में एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी सुमन कुमारी को शिकायतकर्ता से सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम पटवारी से पूछताछ कर रही है।

Rajasthan College admission: राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बढ़ाई

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles