CG Police-थाना प्रभारी लाइन अटैच,कमिश्नर की कार्यवाई

CG Police/रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को लाइन अटैच कर दिया है। अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और अपराध नियंत्रण में असफलता के चलते यह कार्रवाई की गई है।

दीपक पासवान राजधानी के सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थें। पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान थाने के कई मामले पेंडिंग पाए। एक तरफ पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही थी और दूसरी तरफ अपराधों के नियंत्रण रखने में भी थाना प्रभारी असफल साबित हो रहे थे, जिससे खफा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बता दें कि इस तरह से लाइन अटैच की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहली कार्रवाई है।

DCP सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान के कार्यों के प्रति लापरवाही और शिकायतों को देखते हुए लाइन अटैच किया गया है। थानों में पेंडिंग मामलों के निराकरण में लेटलतीफी और ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही को देखते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles