पटवारी भर्ती— दस्तावेज सत्यापन की तिथि 22 तक बढ़ाई

पटवारी भर्ती/जयपुर। पटवार परीक्षा 2025 के तहत सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि आगामी 22 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। उप निबन्धक (भू अभिलेख) रवीन्द्र कुमार ने बताया कि अधिकाधिक अभ्यर्थियों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व में तीन दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान करते हुए 17 दिसम्बर तक दस्तावेज सत्यापन कार्य हुआ .
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जिसमें साढ़े 6 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सत्यापन का लाभ मिला।
शेष अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आगामी 22 दिसम्बर की शाम पांच बजे तक दस्तावेज सत्यापन कराने को कहा गया है। यह कार्य यथावत आरआरटीआई जयपुर रोड अजमेर में सम्पादित होगा।
इस निर्धारित अवधि के दौरान भी कोई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन से वंचित रहता है तो उसकी पात्रता रद्द करते हुए चयन निरस्त कर दिया जायेगा।









