Shubhman Gill Indore-गंदे पानी का खौफ, टीम इंडिया ने बरती अतिरिक्त सावधानी, कप्तान शुभमन गिल साथ लाए 3 लाख का वॉटर प्यूरीफायर

खिलाड़ियों के डाइट चार्ट पर नजर डालें तो विराट कोहली के भोजन में ग्रिल्ड हरी सब्जियां, दक्षिण भारतीय व्यंजन और सूप शामिल किए गए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल के लिए उबले अंडे, हरी सब्जियां, दाल और रायता तय किया गया है।

Shubhman Gill Indore-इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 24 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शहर में दहशत का माहौल है। इस त्रासदी का असर न केवल स्थानीय निवासियों पर पड़ा है, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं। आज यानी 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महत्वपूर्ण वनडे मुकाबला खेला जाना है।

इस मैच के लिए शहर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम ने भी दूषित पानी की खबरों के बीच अपनी सेहत को लेकर सुरक्षा घेरा कड़ा कर लिया है। टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी सुरक्षा के लिए करीब 3 लाख रुपये की कीमत वाला एक विशेष वॉटर प्यूरीफायर लेकर इंदौर पहुंचे हैं, जिसे लेकर खेल गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल ने इस पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर को होटल में अपने कमरे में ही स्थापित करवाया है। बताया जा रहा है कि यह अत्याधुनिक मशीन न केवल सामान्य गंदे पानी को साफ करने में सक्षम है, बल्कि पहले से पैक्ड बोतलबंद पानी को भी दोबारा पूरी तरह से शुद्ध कर सकती है।

हालांकि, होटल स्टाफ को इस मशीन की तकनीक और इस्तेमाल के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि खिलाड़ी किसी भी कीमत पर संक्रमण का जोखिम नहीं लेना चाहते। इंदौर में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के खान-पान पर भी बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की पैनी नजर है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे बड़े सितारों की डाइट को खास तौर पर डिजाइन किया गया है और इसके लिए बीसीसीआई ने अपने विशेष शेफ भी साथ भेजे हैं।

खिलाड़ियों के डाइट चार्ट पर नजर डालें तो विराट कोहली के भोजन में ग्रिल्ड हरी सब्जियां, दक्षिण भारतीय व्यंजन और सूप शामिल किए गए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल के लिए उबले अंडे, हरी सब्जियां, दाल और रायता तय किया गया है।

टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा की डाइट में दाल, चावल, सलाद, पनीर की सब्जी, दही और ताजे फलों को जगह दी गई है। ये सभी व्यंजन टीम के साथ आए विशेष शेफ की देखरेख में तैयार किए जा रहे हैं ताकि हर खिलाड़ी की पोषण संबंधी जरूरतों को शुद्धता के साथ पूरा किया जा सके। वैसे तो अंतरराष्ट्रीय दौरों पर खिलाड़ियों की डाइट का हमेशा ख्याल रखा जाता है, लेकिन इंदौर में बरती जा रही यह अत्यधिक सावधानी शहर में फैली जल जनित बीमारी और उससे हुई मौतों के कारण है।

इंदौर में दूषित पानी का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। इस त्रासदी का शिकार हुए 16 मरीज अभी भी अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 6 अब भी आईसीयू में हैं, जिनमें से तीन मरीजों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वे लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं।

2026 T20 World Cup Alert: Robin Uthappa Backs Misfiring Samson Despite Ishan Kishan’s 43-Ball Century

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles