
Chhattisgarh
मोपका में रिमझिम फुहार के बीच सौगात की बौछार…डिप्टी सीएम ने दिया 6 करोड तोहफा..कहा हटाएं बेजाकब्जा,बनाए उद्यान
बेजाकब्जा हटाने का आदेश..बनाया जाएगा उद्यान
बिलासपुर— सावनी फुहार के बीच उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान मोपका पीपल का पौधा लगाया। इस दौरान उन्हेोने मां को याद करते हुए सभी को अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने 6.10 करोड़ के विकास कार्यो का एलान किया।
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने गुरूवार को मोपका में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों ने ढाई एकड़ जमीन में 1500 छायादार और फलदार पौधे मां के सम्मान में लगाएं। इसके साथ ही गुरूवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सघन अभियान चलाकर पौधरोपण किया।
डिप्टी सीएम ने दिया विकास का तोहफा
इस दौरान उप मुख्यमंत्री को बताया गया कि सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल बेजा कब्जा हटाने को कहा। इतना ही नहीं रिमझिम फुहारों के बीच शहरवासियों क लिए सौगातों की बरसात की। उप मुख्यमंत्री ने एलान किया कि 6 करोड़ 10 लाख की लागत से विकास कार्य किए जाएँगे।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, रामदेव कुमावत, पार्षद विमला यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर.पी. चौहान ने भी पौधरोपण किया।
बनाया वेडिंग जोन
उपमुख्यमंत्री साव ने एलान किया कि वार्ड क्रमांक 47 मोपका में एक करोड़ की लागत से गार्डन बनाया जाएगा। एक करोड़ की लागत से शहर में तीन वेंडिग जोन बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर निगम क्षेत्र में सड़कों की पिचिंग के लिए 3 करोड़ घोषणा कर शहरवासियों को खुश किया।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम उद्यान के लिए 30 लाख रूपए खर्च करेंगे। एनर्जी पार्क के उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए और वार्ड क्रमांक 51 में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए का तोहफा दिया।
मां के लिए इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि एक मेंड़ मां के नाम अभियान पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में किया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान और उनकी बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। अरूण साव ने कहा कि दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां के लिए इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता। जितना सम्मान मां का होता है उतना ही सम्मान पेड़ का भी होता है। और हमारी जिम्मेदारी है कि हम मां की तरह पेड़ को भी दिल में आत्मसात करें।
सांय सांय आ रहा पैसा
अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सायक की अगुवुाई में महतारी वंदन योजना चलायी जा रही है। हर महीने में महिलाओं के खाते में सांय-सांय पैसा आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब महिला मजबूत और सक्षम होती है तो परिवार भी मजबूत होता है। हमारी सरकार महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बेजाकब्जा की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन से डिप्टी सीएम को जानकारी मिली कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की जमीन को बीएनएस स्कूल ने कब्जा किया है। जानकारी के बाद अरूण साव ने तत्काल बेजाकब्जा हटाकर उद्यान बनाने का एलान किया। उन्होने बताया कि उद्यान निर्माण में पैंसो की कमी नहीं आने देंगे।