युवती को जहर खाने को किया मजबूर…फिर भाग गया ऊंटी…घर लौटने पर घेराबन्दी के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

शादीशुदा युवक ने युवती को किया जहर खाने को मजबूर

बिलासपुर—युवती को प्रेमजाल में फांसकर दैहिक शोषण और फिर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शदाशुदा आरोपी का नाम गोलू ऊर्फ रामकुमार है। गोलू सुलौनी थाना पचपेड़ी का रहने वाला है।
 प्रेमजाल में फांसकर दैहिक शोषण फिर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा  है। पुलिस के अनुसार पचपेड़ी निवासी मृतिका के जहर सेवन कर आत्महत्या के खिलाफ मर्ग कायम किया गया। पीएम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट में मौत का कारण जहर सेवन करना बताया गया।
           रिपोर्ट से पुष्टि और  गवाहों के बयान पर आरोपी गोलू उर्फ रामकुमार उर्फ करण उर्फ अनिल दिवाकर को आत्महत्या का दोषी पाया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रेमिका को झांसे में लेकर एक साथ जहर खाने की बात कही। युवती ने जहर का सेवन किया लेकिन आरोपी जहर नहीं खाया। जहर खिलाने के बाद फरार हो गया।
अपराध दर्ज होने के बाद पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ऊटी फरार हो गया है। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी छिपते छिपाते घर लौटा है। पुलिस टीम ने धावा बोलकर घेराबन्दी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आत्महत्या के लिए किया मजबूर...शराबी आए दिन करता था प्रताड़ित....मिट्टी तेल डालकर लगाई आग..ईलाज के दौरान हो गयी मौत

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles