Cg news: कांकेर के मांदरी में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, की अहम घोषणाएं

Cg news: कांकेर।बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में उतरा।इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर, चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान इस दौरान विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचि डॉ बसव राजू एस, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर  निलेश क्षीरसागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित है।

सीएम साय ने इस बीच अनेक घोषणाएं की है। मिली जानकारी अनुसार मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए ,आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रूपए ,साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए  तथा झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार हेतु 3.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

चिराग पासवान का हमला: असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों को ‘अपनी प्रॉपर्टी’ समझते हैं

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *