India News

Monsoon 2025 – 8 दिन पहले पहुंचा मानसून, इस बार झमाझम होगी बारिश, जानिए आपके राज्य में कब होगी एंट्री

इस बार अपने तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। आखिरी बार केरल में सबसे पहले 2001 और 2009 में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा था।

Monsoon 2025/देशभर के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है—दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार 24 मई को मानसून केरल पहुंचा, जबकि सामान्यत: इसकी शुरुआत 1 जून को होती है।

इससे पहले 2009 में 23 मई को मानसून ने इतनी जल्दी एंट्री ली थी। इस साल देशभर में सामान्य से अधिक यानी करीब 105% बारिश का अनुमान जताया गया है, जो औसतन 87 सेंटीमीटर बारिश से कहीं ज्यादा है।

इस बार मानसून की रफ्तार भी काफी तेज है। अगले 2–3 दिनों में यह महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में फैलने वाला है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसकी गतिविधि बढ़ने की पूरी संभावना है। केरल, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश (Monsoon 2025) की चेतावनी जारी की गई है। यहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है।

केरल के बाद अब देशभर के राज्यों की निगाहें मानसून की एंट्री डेट पर टिकी हैं। अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून को पूर्वी हिस्से से दस्तक दे सकता है और 5 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। छत्तीसगढ़ में 13 से 16 जून के बीच और झारखंड में जून के पहले सप्ताह में मानसून पहुंच सकता है। बिहार में 13-15 जून के बीच और उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।Monsoon 2025

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG ki Baat