CG News: कोतबा में सर्वाधिक, दस बजे तक 17.16 फीसदी मतदान

Cg news।नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में जिले में मतदान का कुल प्रतिशत-17.16 प्रतिशत रहा।10 बजे की स्थिति में निकायवार आंकड़ों पर नजर डाले तो जशपुर नगर – 12.62 प्रतिशत , कुनकुरी – 17.39 प्रतिशत  ,बगीचा – 19.99 प्रतिशत , पत्थलगांव – 15.94 प्रतिशत, कोतबा – 32.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Cg news।बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

रायपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक15% वोटिंग हुई है। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

इस बीच रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली। मशीन खराब होने से लोग वोटिंग नहीं कर पा रहे हैं।

पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतार लगी है। रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 670 के सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

भाटागांव स्कूल के मतदान केन्द्र में कई बूथों में मशीन खराब होने की सूचना है।

हर क्षेत्र में विकास की रौशनी, हर हाथ में अवसर का भरोसा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *