नामी स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा टीमों ने की जांच, सब सामान्य

नोएडा। नोएडा के नामी स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिला है। इनमें स्टेप बाई स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को एक स्पैम ईमेल द्वारा बम की धमकी प्राप्त हुई। 

इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया, जिन्होंने स्कूलों की गहन जांच की।

पुलिस ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं रही, क्योंकि जांच के बाद सभी स्कूलों में स्थिति सामान्य पाई गई। कई स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू हो चुकी हैं।

इस मामले में साइबर टीम द्वारा भेजे गए ईमेल की विवेचना की जा रही है, ताकि इस धमकी के पीछे के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

गौरतलब है कि बीते साल दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई स्कूलों में लगातार धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला जारी रहा था, जिसके बाद स्कूल तक पहुंचे बच्चों को वापस घर के लिए रवाना कर दिया गया था और इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी गई थी।

फिलहाल एहतियात के तौर पर सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचती है और बम स्क्वॉड की टीम के साथ छानबीन की जाती है। फिलहाल यह धमकी भरा मेल भेजने वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।

शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों का हुआ उन्मुखीकरण

साइबर सेल की टीम लगातार ऐसे मेल भेजने वालों को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह सिलसिला लगातार जारी है और अगर बात करें तो बीते साल ही दो महीने के अंदर दिल्ली के ही कई स्कूलों में लगभग 11 बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *