इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर/ नगर पालिका निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय  एस. जयवर्धन के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में दिया गया।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी, प्राचार्य एवं श्री शंभु प्रसाद निशाद, प्राचार्य द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट में की जाने वाली तैयारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं कंट्रोल यूनिट के कंडिडेट सेट बटन के माध्यम से वार्ड नंबर सेट करना, बूथ नंबर सेट करना, पदों की संख्या, पहले पद के लिए अभ्यर्थियों की संख्या एवं सीटों की संख्या सेट करना, दूसरे पद हेतु कैंडिडेट संख्या एवं सीट संख्या सेट करना के बारिकियों से अवगत कराया गया।

बैलेट यूनिट के तैयारियों के अंतर्गत मतपत्र स्क्रीन पर अध्यक्ष एवं पार्षद के मत पत्रों को सही ढंग से लगातार बैलेट पेपर स्क्रीन को एड्रेस टैग से सील्ड करना, अध्यक्ष पद और पार्षद पद के पदनाम बटनों को ढंकना, चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों तथा नोटा बटन को खुला रखना, अंतिम लाल रंग का इण्ड बटन को खुला रखना, स्लाइड स्विच को सही स्थिति में सेट करना, बैलट यूनिट के टॉप और बॉटम को एक-एक एड्रेस ट्रेग लगाकर सील्ड करना, बैलेट यूनिट के बॉटम पर पिंक पेपर सील लगाने के बारे में जानकारी दी गई।

 इस प्रशिक्षण में सभी पांचो नगरीय निकाय के रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे और उनके द्वारा कमिश्निंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

CG Weather : फिर बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज, 11 में यलो अलर्ट जारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *