Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, मौनी अमावस्या अमृत स्नान रोका गया

Mahakumbh Stampede Update।प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले से भगदड़ (Kumbh Stampede) की खबर आई है. रिपोर्ट है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण हादसा हुआ है.

Mahakumbh Stampede Update।आशंका जताई जा रही है कि 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हैं. मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है. 29 जनवरी के लिए ‘अमृत स्नान’ को रद्द कर दिया गया है. मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी से ‘अमृत स्नान’ को रोकने की अपील की थी. 

Mahakumbh Stampede Update।सारे अखाड़े अपने कैंप में वापस लौट रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए CM योगी से बात की है।

29 जनवरी की तड़के सुबह, संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हादसा हुआ है. घटनास्थल पर कई लोग एक साथ गिर गए थे. एंबुलेंस से घायलों को लगातार अस्पताल तक लाया जा रहा है. मेला क्षेत्र में बने अस्पताल के पास घायलों के परिजनों के साथ-साथ अधिकारी भी पहुंच गए हैं. मौनी अमावस्या से एक दिन पहले मेले में लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी.

हादसे के एक दिन पहले 28 जनवरी को अधिकारियों ने भीड़ को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी किए थे. उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा था कि वो संगम घाट तक पहुंचने के लिए निर्धारित लेन का उपयोग करें. स्नान क्षेत्र में पहुंचने के दौरान अपनी लेन में ही रहें और पवित्र स्नान के बाद घाटों पर देर तक ना रुकें.

सरकारी स्कूल से DSP तक: पूजा जाट की सफलता की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 जनवरी से शुरू हुए कुंभ मेले में अब तक करीब 15 करीब लोग पहुंच चुके हैं. वहीं आज करीब 10 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *