देर रात्रि कांग्रेस की बदल गयी पार्षद सूची… आठ नाम में रायपुर ने किया फेरबदल…पढें…देर रात्रि जारी संशोधन सूची में प्रत्याशियों का नाम

आला नेताओं ने गुटबाजों को जमकर फटकारा

बिलासपुर—सोमवार शाम को बड़ी माथा पच्ची के बाद कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम पार्षदों की सूची जारी किया। लेकिन देर रात्रि करीब 11 बजे पहली सूची के खिलाफ संशोधन सूची भी जारी कर दिया। संशोधन सूची देखने के बाद हटाए चेहरों को बहुत दुख हुआ है। बताया जा रहा है कि संशोधन सूची में जिन नामों को टिकट देना का एलान किया गया है। दरअसल यह नाम पहली सूची में शामिल थे।  लेकिन गुटबाजों ने जोड़तोड़ कर अपने लोगों का नाम डलवा लिया। जानकारी मिलते ही प्रदेश के दिग्गज नेता बिफर गए….। अन्ततः मलकीत सिंह गैदू को संशोधन सूची जारी करने को मजबूर होना पड़ा। बताते चलें कि पहली सूची से निकाले गए कई लोगों को तो बी वन फार्म भी मिल चुका था। । 

  सोमवार शाम काफी माथा पच्ची के बाद प्रदेश कांग्रेस ने सत्तर वार्डों की पार्षद प्रत्याशी सूची जारी किया। सूची जारी होते ही  कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर किया तो कुछ ने आतिशबाजी….। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनका नाम सूची में नहीं है। बताया जा रहा है कि इन्हें पहली सूची जारी होने से घंटो पहले बीवन फार्म भी भेज दिया गया था। मामले को लेकर नाराज लोगों ने आला नेताओं को अवगत कराया।

      इसके बाद रायपुर  में हलचल मच गयी। आला नेताओं ने बिना किसी जानकारी के पहली सूची से हटाए गए नाम को लेकर नाराजगी जाहिर किया। इस दौरान जानकारी मिली कि बिलासपुर के ही कुछ लोगों ने जोड़तोड़  सूची से अधिकृत प्रत्याशी का नाम निकालवा दिया। और आठ नए नाम जो़ड़ दिये। बताया तो यह भी जा रहा है कि सूची से नाम हटाए जाने के पीछे की मुख्य वजह कुछ लोगों का आर्थिक हित शामिल था।

कोरोना से भी भयावह थी..विभाजन की विभिषिका...पांच लाख लोगों की गयी जान...कभी ना आए वह दिन..आज भी सिहर जाता हूं...

 बहरहाल देर रात्रि करीब 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने 8 नाम की संशोधन सूची जारी किया है। जिनका नाम पहली सूची में था लेकिन प्रकाशित करते समय हटा दिया गया। देखें संशोधित सूची

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *