अपहरण कर फिरौती की मांग करने के मामले में छह गिरफ़्तार

अम्बिकापुर। अपहरण कर फिरौती की मांग करने के मामले में गांधीनगर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक़ इन्दर साय मरावी निवासी बड़े दमाली थाना दरिमा द्वारा 20 जनवरी को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लडक़ा दिनेश मरावी 19 जनवरी को घर से 6-7 बजे अम्बिकापुर जा रहा हूं कहकर अकेले निकला था। उसी दिनांक को ही रात लगभग 12 बजे उसकी बहू के मोबाइल पर लडक़ा दिनेश के मोबाइल नंबर से फोन आया।

दिनेश अपनी पत्नी से बात कर बताया कि दिनेश अपने दोस्त काबिल अंसारी के साथ बुधवारी बाजार अजिरमा के पास गया था कि तभी अज्ञात व्यक्ति लोग दिनेश और काबिल को जबरन अपहरण कर अपने साथ अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ट्रेन में बैठाकर ले जा रहे हैं और पैसा की मांग कर रहे हैं, और पैसा नहीं देने पर जान से मारकर फेंक देने की बात कर रहे हैं, तब इन्दर साय डर से 15000 रुपये एवं 20,000 रुपये दिए हुए नंबर पर फ़ोन पे के माध्यम से दिया, कुछ देर बाद दिनेश का मोबाइल बंद हो गया और इसके बाद काबिल अंसारी के मोबाइल से बार-बार फिरौती की मांग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा हैं। रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में इन्दर साय मरावी से पुलिस ने पूछताछ कर कथन दर्ज किया और अपहृतों के मोबाईल नंबर के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपियों द्वारा अपना नाम साहिद खान, सोनू राय उर्फ हल्लू, राहुल जैन उर्फ मोनू, मुकेश दुबे, राशिद खान, रामनरेश तिवारी सभी निवासी मध्यप्रदेश का होना बताये। पुलिस ने अपहृत दिनेश मरावी व काबिल अंसारी को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया।

सीएम साय ने पीएम मोदी का किया स्वागत,कहा- राज्योत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री का होना हमारे लिए सौभाग्य की बात…

 आरोपियों ने बताया कि आरोपी में से सोनू राय, रामनरेश तिवारी, राहुल जैन का विवाह नहीं हुआ है, जो शादी के लिए लडक़ी ढूंढ रहे थे, इस दौरान परिचित के माध्यम से आरोपी साहिद खान को काबिल का सम्पर्क नंबर मिला और अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ में शादी हेतु लड़कियां मिल जाने की जानकारी प्राप्त हुई थीं।

 इसके बाद आरोपी एक साथ अम्बिकापुर आए और रेलवे स्टेशन से काबिल और उसका साथी उक्त व्यक्तियों से मिलकर बस से बड़ा दमाली गाँव लेकर गये, जहां बड़ा दमाली में सभी व्यक्ति दिनेश मरावी के घर जाकर तीन लड़कियों से मिले।

लड़किया पसंद आने पर सागर मध्यप्रदेश जाकर लड़कियों से शादी करने की बात हुई। जिसके बाद काबिल दिनेश एवं अन्य लड़कियों के घर के लोगों को रूपये देने की बात बोले। जिस पर आरोपियों द्वारा मौक़े पर 01  लाख 32 हजार रुपये फोन पे पर ट्रांसफर किये एवं नगद 12 हजार रुपये दिये।

उसके बाद  19 जनवरी को रात लगभग 8.30 बजे दिनेश, काबिल और उनके साथ में उपरोक्त तीनों लडक़ी एवं आरोपी रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर में आये, तब रेलवे स्टेशन पर में शाहिद और काबिल मिलकर ट्रेन का टिकट खरीद रहे थे, उसी समय राहुल जैन ने आकर बताया कि तीनों लडक़ी और उसके साथी कहीं भाग गये हंै।  जिसके बाद आरोपी काबिल और उसके साथी दिनेश को अपने साथ रखे और अपना रकम वापसी कराये जाने हेतु धमकी देने लगे, तब दोनों रूपये देने से इंकार करने लगे। जिसके बाद आरोपी दोनों अपहृत के साथ मारपीट कर ट्रेन में बैठाकर सागर मध्य प्रदेश पहुंचे, जिन्हें मुकेश दुबे के घर पर ले जाकर बंद कर रखे थे।

Kanker News: बस्तर कमिश्नर का कांकेर दौरा,जल जीवन मिशन के कार्यों की जमीनी हकीकत से हुए रूबरू

आरोपियों ने काबिल और दिनेश को जान से मार देने की धमकी देकर उनको अपने मोबाईल से अपने घर पर फोन कर कुल 75000 रूपये ट्रांसफर करवा लिए हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त  किया गया।  आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion