Raipur South Election Result 2024: सुनील सोनी की बड़ी जीत…BJP दफ्तर के बाहर आतिशबाजी

Raipur South Election Result 2024/छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का आज परिणाम आ गया है। यहां की जनता ने फिर से BJP और सुनील सोनी को अपना विधायक चुना है।

वहीं कांग्रेस के वादों को नाकार दिया। इसी के साथ ही बीजेपी का गढ़ बरकरार रहा है। सुनील सोनी 45 हजार वोट से जीते हैं। बता दें बृजमोहन अग्रवाल पिछले चुनाव में 67 से ज्‍यादा वोट से जीते थे।Raipur South Bye Election Result

वहीं BJP का कांग्रेस प्रत्‍याशी पर बाहरी (Raipur South Bye Election Result) होने का आरोप और स्‍थानीय लोगों का विरोध वाला दांव काम कर गया। रायपुर दक्षिण की जनता ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पर भरोसा नहीं जताया। जबकि बीजेपी पर यहां पर पिछले तीन सालों से विजयी होती आ रही है। इस उपचुनाव में फिर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है।

2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण सीट (Raipur South Bypoll Result) से कैंडिडेट बनाया था। वे यहां से 2023 में 67719 वोट से जीते थे। वे पहली बार 1990 में इस सीट से विधायक चुने गए थे। तभी से 2023 तक बृजमोहन अजय रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्‍हें रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाया। वे यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ की विधानसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सुनील सोनी को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया। इसके बाद पाटी के अन्‍य दावेदार नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद बीजेपी ने सभी नेताओं को संगठन स्‍तर पर मना लिया।

हालांकि सुनील सोनी के प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता जो स्‍थानीय थे, उन्‍होंने दूरी बना ली। इससे सुनील सोनी पर खतरा मंडराने लगा था। वहीं इस सीट पर अजय रहे बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी के साथ डटे रहे और उनके साथ ही प्रचार किया। बृजमोहन अग्रवाल के उनके साथ ग्राउंड पर उतरकर साथ खड़े रहने से ही सुनील सोनी वारिस बने।

रायपुर दक्षिण सीट से सुनील सोनी के प्रत्‍याशी घोषित होते ही कांग्रेस में एक अलग ही उत्‍साह दिखाई दे रहा था। बीजेपी ने सोनी को निष्क्रिय प्रत्‍याशी बताया। वहीं आकाश शर्मा को युवा नेता और जमीनी कार्यकर्ता बताया। इसी के साथ ही बीजेपी को अलग-अलग मुद्दों पर घेर लिया था। इसी के चलते ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस इस सीट पर विजयी हासिल कर लेगी, लेकिन जनता ने कांग्रेस और प्रत्‍याशी आकाश शर्मा के वादों को नाकार दिया।Raipur South Election Result 2024

बिहार में लड़ाई नीतीश बनाम तेजस्वी, चुनाव प्रचार शबाब पर , बिजली , सड़क, पानी कोई मुद्दा नहीं है

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles