Cg news: नाम निर्देशन के पहले दिन नगरपालिका कांकेर के लिए 7 ने खरीदे आवेदन

Cg news।कांकेर/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु आज से नाम निर्देशन पत्र का वितरण प्रारंभ हो गया है।

आज प्रथम दिवस नगर पालिका परिषद कांकेर के लिए सात लोगों ने नाम निर्देशन पत्र पार्षद पद हेतु खरीदे।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन के पत्र का विक्रय 22 जनवरी से प्रांरभ हो गया है।

नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना तय है।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 10 से सायं 5.30 बजे तथा 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं।

CG news: कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में चायनीज मांझा बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, विक्रय करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *